Home Featured लॉकडाउन के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत।
Featured - मुख्य - April 22, 2020

लॉकडाउन के दौरान बेहतर कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को किया जाएगा पुरस्कृत।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बुधवार को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में पुलिस पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की।
बैठक के सम्बंध में जानकारी देते हुए एसएसपी बाबूराम ने बताया कि बैठक में अपराध नियंत्रण के साथ साथ लॉकडाउन को ज्यादा प्रभावी बनाने पर भी चर्चा हुई। अनावश्यक निकलने वाले लोगों के वाहन चेकिंग एवं फाइन वसूली की भी समीक्षा की गयी।
एसएसपी बाबूराम ने बताया कि मुख्यालय से निर्देश प्राप्त हुआ है कि लॉक डाउन के दौरान जो पुलिसकर्मी बेहतर कार्य कर रहे हैं और ड्यूटी से बढ़ भी लोगो की सेवा में लगे हैं, ऐसे पुलिसकर्मियों को विभाग द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा। कुछ लोगों को जिलास्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा, वहीं कुछ लोगो को मुख्यालय स्तर पर भी पुरस्कृत किया जाएगा। मुख्यालय स्तर पर पुरस्कृत होने वाले पुलिस कर्मियों की अनुशंसा जिला द्वारा भेजी जाएगी।
लॉक डाउन के वाबजूद बाजार में आवाजाही बढ़ने के सम्बंध में जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि निजी अस्पताल एवं नर्सिंग होम बन्द थे। पर अब इनमें भी काम शुरू हुआ है। इनके स्टाफ के साथ साथ मरीजों की आवाजाही भी बढ़ी है। दवाइयों की दुकान पर लोगों की संख्या बढ़ी है। पर सभी जगह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन सुनिश्चित करवाया जा रहा है।

Share