Home Featured बंद दुकान से दिनदहाड़े चोरी के प्रयास ने लॉकडाउन के कारण बंद दुकानों की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल!
Featured - मुख्य - April 22, 2020

बंद दुकान से दिनदहाड़े चोरी के प्रयास ने लॉकडाउन के कारण बंद दुकानों की सुरक्षा पर भी उठाए सवाल!

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: एक सिलाई मशीन रिपेयरिंग सेंटर से दिनदहाड़े कई मशीनों को चुराकर निकालते चोर को स्थानीय लोगों के सहयोग से पकड़ा गया है। घटना शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के दारुभट्ठी चौक के निकट मुख्य सड़क पर की है। इस घटना से लॉकडाउन के कारण बन्द दुकानों की सुरक्षा पर भी सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े मुख्य सड़क पर चोर ऐसी हिम्मत कर सकते हैं तो देर रात या सुनसान बाजार में तो सुरक्षा की समस्या और ज्यादा बड़ी हो सकती है।
बुधवार को घटित हुए इस घटना संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार डॉ0 एएन जायसवाल के क्लीनिक के सामने विश्वकर्मा सिलाई मशीन रिपेयरिंग सेंटर लॉक डाउन के कारण बन्द था। बुधवार की दोपहर एक युवक दुकान के सामने निगम द्वारा रखे गए कचरे के डब्बे की आड़ लेकर उस दुकान से सिलाई मशीनों को निकाल कर रख रहा था। अपने क्लीनिक में मौजूद डॉ0 जायसवाल की नजर उस युवक पर पड़ गयी। उन्होंने निकल कर उक्त युवक को धड़ दबोचा। तबतक अन्य लोग भी इक्कठे हो गए। लॉक डाउन के कारण वहां उपस्थित पुलिस के जवान भी पहुँच गए। बाद में लहेरियासराय थाना को सूचना देकर उक्त युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए डॉ0 जायसवाल ने बताया कि उनके यहां भी कुछ दिन पानी का मोटर चोरी हुआ था। हाल में वहीं नजदीक में एक विवाह भवन से भी दो मोटर भी चोरी हुए थे। उक्त युवक को एक बार पहले भी उन्होंने चोरी का प्रयास करते पकड़ा था। पर स्थानीय मुहल्ले का होने के कारण समझा बुझा कर छोड़ दिया था। पर आज पुनः इसने चोरी का प्रयास किया तो पकड़ा गया।
बताते चलें कि लॉक डाउन के कारण इसतरह की कई दुकानें बंद है और दुकानों में यदि चोरी होती भी है तो मामले सामने आने मुश्किल है। दुकान खुलने पर भी दुकान के मालिकों को इसका पता चलेगा। ऐसे में बन्द दुकानों की सुरक्षा भी पुलिस केलिए एक बड़ी चुनौती जरूर है।

Share