Home Featured दरभंगा को मिला दो नया एभीजी मशीन, विभिन्न प्रकार के जांच की तेज होगी रफ्तार।
Featured - मुख्य - April 22, 2020

दरभंगा को मिला दो नया एभीजी मशीन, विभिन्न प्रकार के जांच की तेज होगी रफ्तार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆

दरभंगा: महाराजा कामेश्वर सिंह चैरेटेबुल ट्रस्ट के अधीन चल रहे चैरेटेबुल अस्पताल महाराजा कामेश्वर सिंह मेमोरियल अस्पताल द्वारा कोविड- 19 से पीड़ित मरीजों एवं अन्य गंभीर मरीजों के उचित जांच केलिए सिमेन्स कम्पनी के दो एभीजी मशीनों को दरभंगा मेडिकल कॉलेज को प्रदान किया गया है।
इस ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने बुधवार को जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम से उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भेंटकर उक्त मशीन के कागज़ात सौंपे। उन्होंने इस मशीन के डीएमसीएच के आईसीयू वार्ड में संस्थापित करा देने की जानकारी भी दी।
करीब साढ़े नौ लाख के मूल्य के मशीन को भेंट करने पर जिलाधिकारी ने ट्रस्ट की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ये महंगी मशीन है और इसके मिलने से निश्चित रूप से बीमारियों के इलाज में लाभ होगा।

Share