
अपनी परवाह न करके समाज को बचाने का दायित्व निभा रहे हैं सफाईकर्मी: महापौर।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: लॉकडाउन के दौरान कोरोना महामाहारी से लड़ाई में नगर निगम के सफाईकर्मियों का योगदान बहुत ही महत्वपूर्ण है। कोरोना को रोकने केलिए साफ सफाई एवं सेनेटाइजेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है जिसमे निगम के सफाईकर्मी दिन रात लगे रहते हैं। अपने जान की परवाह न करके समाज को बचाने का दायित्व निभा रहे हैं। अतः हमारे सफाईकर्मी वास्तविक रूप में कोरोना कर्मयोद्धा की भूमिका निभा रहे हैं।
उपरोक्त बातें दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने कहीं। वे बुधवार को वार्ड 40 एवं 41 के सफाईकर्मियों सम्मानित करने लहेरियासराय के सैदनगर पहुँची थी। उन्होंने सफाईकर्मियों चादर और माला से सम्मानित किया तथा उन्हें राशन का फ़ूड पैकेट भी प्रदान किया। महापौर श्रीमती खेड़िया ने कहा कि निगमकर्मी दिनरात अपने कार्य मे कर्मयोद्धा की तरह लगे हैं और शहर कोरोना के प्रकोप से बचाने का भरसक प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने आमलोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लॉकडाउन का पालन करें और कोरोना से लड़ाई में प्रशासन का सहयोग करें।
सूड़ी समाज सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में उपस्थित संस्थान के महासचिव कृष्णदेव पूर्वे ने बताया कि सूड़ी समाज सेवा समिति हमेशा समाज सेवा में तत्पर रहा है। आपदा के समय हमारे कर्मयोद्धा समाज की सेवा में पहले भी तत्पर रहें हैं। श्री पूर्वे ने मीडियाकर्मियों एवं पुलिस प्रशासन के भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इन लोगो का कार्य सर्वप्रथम महत्वपूर्ण है। इस लॉक डाउन में जहां सभी घरों में रहते हैं, वहीं निगमकर्मी और सफाई कर्मी हमारे घरों स कूड़ा कचरा उठाकर साफ करते हैं। इसलिए सबसे निचले तबके के कोरोना कर्मयोद्धा सफाईकर्मी को समानित करने का निर्णय लिया गया।
वार्ड नंबर 40 की पार्षद मुन्नी देवी ने भी संस्थान के पहल की तारीफ करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यो में उनक्स सहयोग सदैव साथ रहेगा।
सूड़ी समाज सेवा समिति के प्रमुख सदस्य अशोक नायक ने कहा कि कोरोना कर्मवीर में सफाई कर्मी सबसे निचले पायदान पर आते हैं। अतः इनका हौसला वर्धन जरूरी है।
इस लिए लगातार इनको सम्मानित करने का कार्य किया जा रहा। मंगलवार को भी वार्स 39 के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया था। वहीं आज 40 एवं 41 के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया है। आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।

