Home Featured शहर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सदर डीएसपी ने करवाई थर्मल स्क्रीनिंग।
Featured - मुख्य - April 22, 2020

शहर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों की सदर डीएसपी ने करवाई थर्मल स्क्रीनिंग।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: कोरोना महामारी के संक्रमण को फैलने से रोकने केलिए लॉकडाउन लागू है। लॉक डाउन का पालन करवाने केलिए पूरे दिन रात ड्यूटी करते नजर आते हैं पुलिसकर्मी। ऐसे में पुलिस कर्मियो की सुरक्षा का ध्यान भी रखना आवश्यक है।
इसी को देखते हुए बुधवार को सदर डीएसपी अनोज कुमार ने एक निजी से संस्था के सहयोग से विभिन्न चौक चौराहे पर ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों की थर्मल स्क्रीनिंग करवाई। हालांकि इस स्क्रीनिंग में कोई संदिग्ध नही दिखा।
निजी संस्थान के प्रतिनिधि सतीश कुमार ने बताया कि कोरोना का प्रारंभिक लक्षण है कि इंसान के शरीर का तापमान बढ़ जाता है। इस स्क्रीनिंग मशीन शरीर का तापमान पता चल जाता है।
सदर डीएसपी अनोज कुमार ने बताया कि पुलिस कर्मी दिन रात खड़े रहते हैं। लॉकडाउन का पालन करवाते हैं। कई तरह के लोग सामने से गुजरते हैं। ऐसे ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा भी जरूरी है। इसलिए विभिन्न चौक चौराहो पर उनका स्क्रीनिंग करवाया गया है। आगे भी यह कार्य जारी रहेगा।

Share