Home Featured लॉक डाउन को और ज्यादा प्रभावी बनाने में जुटी दिखी पुलिस।
Featured - मुख्य - April 22, 2020

लॉक डाउन को और ज्यादा प्रभावी बनाने में जुटी दिखी पुलिस।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लॉकडाउन लागू है और इसका अनुपालन कराने के लिए वरीय अधिकारी से लेकर निचले स्तर तक के सभी अधिकारी के द्वारा सघन वाहन चेकिंग लगातार किया जा रहा है। इसे ज्यादा प्रभावी बनाने के प्रयास में पूरी तरह जुटी दिख रही है पुलिस। इस दौरान मटरगश्ती करने वाले बाइक चालकों से भी जुर्माना वसूली में तेजी आई है। इतना ही नहीं उनके विरुद्ध प्राथमिकी भी दर्ज किया जा रहा है। पूरे जिला में औसतन दो लाख से ऊपर प्रतिदिन जुर्माना के तौर पर वसूली की जा रही है। जिला के विभिन्न सड़कों पर सुबह से ही वाहनों की जांच करने में अधिकारी व जवान जुट जाते हैं।
इसी क्रम में बुधवार की शाम लोहिया चौक पर करीब एक घंटा अपनी मौजूदगी में लहेरियासराय थानाध्यक्ष कड़े तेवर में वाहन चेकिंग करते नजर आए। उन्होंने लोहिया चौक से गुजरने वाले प्रत्येक गाड़ी को रोककर चेक करवाया। जो लोग अनावश्यक रूप से लोहिया चौक होकर गुजर रहे थे। उन्हें पुलिस के द्वारा रोक कर लहेरियासराय थाना भेजवाया गया।

Share