Home Featured चापाकल मरम्मति दल रवाना, खराब चापाकलों की मरम्मति की सूचना केलिए स्थापित हुआ नियंत्रण कक्ष।
Featured - मुख्य - April 23, 2020

चापाकल मरम्मति दल रवाना, खराब चापाकलों की मरम्मति की सूचना केलिए स्थापित हुआ नियंत्रण कक्ष।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: अभी लॉक डाउन है। पर 20 अप्रैल से कुछ कार्यो में छूट मिली तो पिछले साल उतपन्न भीषण जलसंकट को देखते हुए इसबार समय रहते जिला प्रशासन द्वारा तैयारी किया जा रहा है। इसी के तहत गुरुवार को जिलाधिकारी ने समाहरणालय परिसर से चापाकल मरम्मति दल को हरी झंडा दिखाकर रवाना किया।
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 18 गाड़ियों का जत्था गुरुवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों केलिए रवाना हुआ। यह दल खराब एवं खराब होने की संभावना वाले चापाकलों की मरम्मति करने का कार्य करेगा ताकि गर्मी बढ़ने पर जलसंकट की स्थिति उतपन्न न हो।
इस संबंध में जानकारी देते हुए
जिलाधिकारी ने बताया कि जलस्तर का नापी किया गया। फिलहाल कोई विशेष समस्या नहीं है। लेकिन आने वाले जून महीने के गर्मी केलिए तैयारियां की गई है। 18 गाड़ियों को रवाना किया जा रहा है। जहां पर भी चापाकल मरम्मति की आवश्यकता होगी, यह दल वहां पर जाकर के चापाकल का मरम्मत करेगा। पिछले साल दरभंगावासी जल संकट से बहुत ही दिक्कत में थे। इस साल पहले से कोशिश कर रहे हैं कि उस प्रकार की परिस्थिति उत्पन्न नहीं हो। अभी कई जनप्रतिनिधि से संपर्क करके मरम्मत योग्य चापाकलों का सूची बनाया गया है। कुछ दिन पहले बड़े पैमाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारियों के माध्यम से सर्वेक्षण भी किया गया था। हमारे पास तत्काल जो मरम्मत योग्य चापाकल की सूची लगभग है। इसके अलावा पीएचईडी के इंजीनियर द्वारा कंट्रोल रूम नंबर जेई और एई का नंबर जारी किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने मीडिया के माध्यम से भी अपील करते हुए कहा कि आम जनता को कोई भी समस्या हो और अगर आने वाले दिनों में कोई चापाकल सूख रहा है, तो इसकी सूचना जरूर कंट्रोल रूम के नंबर पर संपर्क करें और सूचना दें। इन गाड़ियों के माध्यम से उनकी मरम्मति की जाएगी।
उन्होंने बताया कि पिछले साल भी हमलोग देख चुके हैं और कई सालों से देखते हैं कि यहां पर जो सैलो ट्यूबल्स यानी साधारण चापाकल जल्दी सूख जाता है, या सूखने की संभावना रहती है। इससे बड़े पैमाने पर जल संकट की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। ऐसे चापाकलों में और अतिरिक्त पाइप डालकर और साधारण या और मरम्मती के अभाव में जो चापाकल खराब हो गई है या कुछ साधारण मैकेनिकल फॉल्ट के वजह से खराब है, उसी को ठीक कराने के लिए इन गाड़ियों को रवाना किया गया है।
लोक स्वास्थ्य प्रमंडल दरभंगा के कार्यपालक अभियंता द्वारा बताया गया कि सभी प्रखण्डों में चापाकलों के मरम्मति हेतु जन शिकायत पुस्तिका संधारित की गई है, जिसमें संबंधित कनीय अभियंता, सहायक अभियंता और जिला जन शिकायत दूरभाष संख्या अंकित है। इसके अतिरिक्त विभागीय जिला जन शिकायत दूरभाष संख्या – 06272-220256 एवं ई-मेल eepheddarbhanga@gmail.com पर भी चापाकल मरम्मति हेतु सूचना दी जा सकती है।
बताया गया कि आगामी गर्मी में जल संकट की समस्या को ध्यान में रखते हुए चापाकलों की मरम्मति/जलापूर्त्ति योजनाओं से संबंधित प्राप्त जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए दिनांक 01 अप्रैल 2020 से लोक स्वास्थ्य प्रमण्डल, दरभंगा अन्तर्गत जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिला नियंत्रण कक्ष एवं जिले में पदस्थापित विभिन्न प्रखण्डों में प्रतिनियुक्त कनीय अभियंताओं/सहायक अभियांताओं का दूरभाष/मोबाईल नम्बर सार्वजनिक किया जा रहा है, जो निम्नवत् है :-
बहादुरपुर प्रखण्ड के कनीय अभियंता सुभाष कुमार सिंह, मोबाईल नम्बर – 7991128714 है। हायाघाट एवं हनुमाननगर के कनीय अभियंता मो0 गोसुर रहमान, मोबाईल नम्बर – 8544428899, बहेड़ी, दरभंगा नगर निगम वार्ड नम्बर – 24 से वार्ड नम्बर – 48 के कनीय अभियंता मो0 गोसुर रहमान, मोबाईल नम्बर – 8544428899 है। इनके नोडल पदाधिकारी-सह-सहायक अभियंता सुरज कुमार, सहायक अभियंता, अवर प्रमण्डल, लहेरियासराय, मोबाईल नम्बर – 8544428695 है।
दरभंगा नगर निगम के वार्ड नम्बर – 01 से वार्ड नम्बर – 24 एवं दरभंगा सदर के कनीय अभियंता अवधेश कुमार सिंह, मोबाईल नम्बर – 9431652230 है। केवटी, सिंहवाड़ा, जाले, मनीगाछी के कनीय अभियंता कृष्ण कुमार, मोबाईल नम्बर – 8544428900 है। इनके नोडल पदाधिकारी-सह-सहायक अभियंता विवेक कुमार, अवर प्रमण्डल, दरभंगा मोबाईल नम्बर – 8226958926 है।
बेनीपुर एवं नगर परिषद्, बेनीपुर, अलीनगर, घनश्यामपुर, तारडीह एवं गौड़ाबौराम के कनीय अभियंता कृष्ण कुमार, मोबाईल नम्बर – 8544428900 है। वहीं बिरौल, कुशेश्वरस्थान एवं कुशेश्वरस्थान पूर्वी के कनीय अभियंता रवि कुमार ज्योति, मोबाईल नम्बर – 985248523 है। इसके नोडल पदाधिकारी-सह-सहायक अभियंता सूरज कुमार अवर प्रमण्डल, बेनीपुर, दरभंगा मोबाईल नम्बर – 8544428695 है।
वहीं जिला नियंत्रण कक्ष में बबन कुमार राय, मोबाईल नम्बर – 79923355560 एवं सुरेश कुमार सहनी, मोबाईल नम्बर – 8936043911 को प्रतिनियुक्त किया गया है।
इस अवसर पर कार्यपालक अभियंता, केशव कुमार लाल, आपदा प्रभारी पुष्पेश कुमार, लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के सहायक / कनीय अभियंता एवं कर्मी मौजूद थे।

Share