Home Featured दरभंगा पुलिस को नगर निगम से मिले दो नये ड्रोन कैमरे, निगम कार्यालय के आसपास किया गया ट्रायल।
Featured - मुख्य - April 23, 2020

दरभंगा पुलिस को नगर निगम से मिले दो नये ड्रोन कैमरे, निगम कार्यालय के आसपास किया गया ट्रायल।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा पुलिस लॉकडाउन पालन करवाने में तत्परता दिखाने केलिए कोई भी तामझाम दिखाना बाकी नही रख रही है। इसी क्रम में शहर ने विभिन्न जगह ड्रोन कैमरे से नजर रखने की योजना भी सामने आयी।
दरभंगा पुलिस की इस योजना का पता जब दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया को चला तो उन्होंने नगर निगम की तरफ से लॉक दौरान के दौरान पुलिस की मदद केलिए भाड़े पर लेकर दो ड्रोन कैमरा उपलब्ध करवाया।
गुरुवार को दरभंगा पुलिस को इसकी सुपुर्दगी करते हुए महापौर वैजंती खेड़िया ने बताया कि इसकी सहायता से लाॅकडाउन का उलंघन करने वालों पर नजर रखी जाएगी। नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने आज दरभंगा नगर और लहेरियासराय थाना को एक एक कैमरा सुपूर्द किया । महापौर ने बताया कि शहर मे जो लोग गली मुहल्लों मे लाॅकडाउन का पालन नही कर रहे हैं, उनपर निगरानी कर कारवाई हो इस उद्येश्य से नगर निगम ने दरभंगा पुलिस को तत्काल दो ड्रोन कैमरा उपलब्ध कराया है। महापौर ने कहा कि नगर निगम अपने सीमित संसाधनो के माध्यम से कोरोना को दरभंगा मे प्रवेश करने से रोकने के लिए कृत संकल्प है । इसमे आम नागरिकों से भी सहयोग की आवश्यकता है । उन्होने लोगों को अपने घर मे रहकर लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन करने की अपील की है । श्रीमती खेड़िया ने बताया कि नगर निगम पूरे शहर को लगातार सैनिटाइज करती आ रही है और आगे भी हम सैनिटाइजेसन का कार्य जारी रखेंगे। इसके अतिरिक्त ब्लीचिंग पावडर और चूना का छिड़काव भी नियमित रुप से किया जा रहा है।
वहीं, इस मौके पर सिटी एसपी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में निगम कार्यालय के आसपास ड्रोन कैमरे से निगरानी का ट्रायल भी किया गया। ड्रोन की नजर में यदि किसी गली मोहल्ले में कोई निकला हुआ दिखा तो पुलिस द्वारा उन्हें खदेड़ा भी गया।

Share