
शहर के वार्ड 22 के पार्षद एवं सफाईकर्मियों को विधायक अमरनाथ गामी ने किया सम्मानित।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: अपने विधानसभा क्षेत्र हायाघाट में नगद सहायता एवं फ़ूड केंद्र स्थापित करने के साथ साथ अपने गृह क्षेत्र दरभंगा शहर में भी जदयू विधायक अमरनाथ गामी लगातार राहत कार्यों में सक्रिय हैं। इसी क्रम में गुरुवार को सत्यनारायण गामी मेमोरियल ट्रस्ट के बैनर तले विधायक अमरनाथ गामी ने वार्ड 22 के पार्षद मंजुला देवी सहित सभी सफाई कर्मी को पाग चादर से सम्मानित किया एवं फ़ूड पैकेट भी प्रदान किया।
विधायक श्री गामी ने इस मौके पर कहा कि ये लोग वास्तविक रूप से सम्मान के हकदार है।आज कॅरोना संक्रमन काल मे हम सब घर मे कैद है ये अपना जीवन
खतरे में डाल कर हमारी सेवा में तत्पर है। ऐसे योद्धा को हम दिल से सलाम करते हैं। आगे भी गरीब जरूरतमंद एवं ऐसे योद्धाओं के मदद एवं सम्मान में यथासंभव प्रयासरत रहेंगे।

