
अप्रवासियों को लाने वाले वाहन होंगे जब्त, गाड़ी मालिक पर भी दर्ज होगी प्राथमिकी।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: लॉक डाउन आदेश का उललंघन कर अनधिकृत तौर पर किसी न किसी वाहनों से अप्रवासियों का जिला में आने का सिलसिला लगातार जारी है। जिलाधिकारी द्वारा इसे अत्यंत गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने कहा है कि लॉक डाउन का उललंघन होने से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। इसलिए अनाधिकृत वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगानी होगी।
उक्त बातें उन्होंने गुरुवार को कार्यालय प्रकोष्ठ में आयोजित एक बैठक में कहीं। उन्होंने सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ को लॉक डाउन अवधि में अप्रवासियों को लेकर आने वाले गाड़ियों को जब्त कर एपिडेमिक एक्ट के तहत गाड़ी मालिक एवं संचालक के विरुद्ध थाने मे प्राथमिकी दर्ज़ करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने कहा है कि तत्काल अप्रवासियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी। ऐसा लगता है ये गाड़ी चालक इन अप्रवासी लोगो को झांसे में लेकर इनसे मनमाना पैसे वसूलते हैं और इन्हें लेकर यहां आ रहे हैं।
वरीय पुलिस अधीक्षक को भी इस बाबत कार्रवाई करने को कहा गया है। लॉक डाउन में अनधिकृत तौर पर
परिचालित हो रहे वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी।
इस बैठक में डीडीसी, एडीएम सहित सभी नोडल पदाधिकारी, सभी एसडीओ, बीडीओ, सीओ आदि उपस्थित थे।

