Home Featured लॉकडाउन का पालन करते हुए पूरी निष्ठा से घर मे ही मनाये परशुराम जयंती: उदयशंकर चौधरी।
Featured - मुख्य - April 24, 2020

लॉकडाउन का पालन करते हुए पूरी निष्ठा से घर मे ही मनाये परशुराम जयंती: उदयशंकर चौधरी।

दरभंगा: कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस समय देश भर में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सार्वजनिक स्थलों पर होने वाले धार्मिक आयोजनों पर भी रोक लगी है। इसी लॉकडाउन के दौरान इसबार 26 अप्रैल रविवार को परशुराम जयंती भी है।
ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने आमलोगों से अपील की है कि लॉक डाउन को देखते हुए कहीं सार्वजनिक आयोजन न करें एवं घरो में ही भगवान परशुराम की आराधना करें। दिन के समय पूरे विधि विधान से भगवान परशुराम की पूजा करें वहीं संध्या काल में आरती एवं दीप प्रज्वलन करें।
श्री चौधरी ने बताया कि लॉकडाउन में इस बार भगवान परशुराम की जयंती 26 अप्रैल को पड़ रही है। ऐसे में ब्राह्मण फेडरेशन ने पहले ही 26 अप्रैल को प्रस्तावित परशुराम यात्रा एवं ब्राह्मण महासम्मेलन को रद्द कर दिया था।
श्री चौधरी ने बताया कि वैशाख मास शुक्ल पक्ष की तृतीया यानी अक्षय तृतीया के दिन ही भगवान परशुराम का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन परशुराम जयंती भी मनाई जाती है। भगवान परशुराम विष्णु भगवान के छठे अवतार हैं। माना जाता है कि कलयुग में आज भी ऐसे आठ चिरंजीव देवता और महापुरुष हैं जो जीवित हैं। इन्हीं आठ चिरंजीवियों में से एक भगवान परशुराम भी हैं। भगवान शिव के परमभक्त परशुराम न्याय के देवता हैं। रविवार को जंयती पर हम सभी भगवान परशुराम से इस वैश्विक महामारी से मानवजाति की रक्षा की प्रार्थना करेंगे। भगवान परशुराम ने कभी सच्चे मन से उनकी भक्ति करने वालों निराश नही किया है और उनकी कृपा से कोरोना पर भी हम विजय जरूर पाएंगे।

Share