
पेड़ से लटकी मिली महिला की लाश, हत्या की आशंका।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले के बहेडी़ थानाक्षेत्र के हावीडिह मध्य के हावी हॉट पर एक महिला का लटका शव मिला । इसे लेकर सनसनी मच गयी। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गयी। शव को देखते ही वहां के स्थानीय लोगों ने बहेडी़ थाना अध्यक्ष राजन कुमार को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजन कुमार दल बल के साथ पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया। मृतका की पहचान रामानंद झा के पुत्र कालीकांत झा के 26 वर्षीय पत्नी भारती देवी के रूप में किया गया है।
मृतका की दादी बिरौल थानाक्षेत्र के बैरिडीह ग्राम निवासी नथुनी झा की पत्नी राम जानकी देवी ने बताया कि उनका पुत्र मनोज कुमार झा अपने पूरे परिवार के साथ मुंबई में रहता है जो लॉक डॉन में फंसा हुआ है। हलांकि पुत्री की मौत की सूचना के बावजूद भी वह नहीं आ सकता है। इन्होंने अपनी पोती की शादी 8 वर्ष पूर्व हवीडिह ग्राम के रामानंद झा के पुत्र कालीकांत झा से किया था। उन्होंने शादी में अपने हैसियत से दान दहेज और सभी प्रकार के सामान भी दिया था। लेकिन मृतक के पति कालीकांत झा नशेड़ी निकला और उसने अपना सारा सामान बेच दिया और फिर से दहेज के रुपए की मांग किया करता रहता था और नशे की हालत में अपनी पत्नी और माता-पिता के साथ मारपीट भी किया करता था। बीती रात भी उन्होंने नशे की हालत में अपने पत्नी के साथ मारपीट किया और रात से ही फरार हो गया है।
थानाध्यक्ष ने मृतका की दादी के बयान पर मृतका के ससुराल पक्ष के विरुद्ध कांड संख्या 87/20 दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों के गिरफ्तार में लग गए हैं।

