Home Featured ड्रोन कैमरे से लहेरियासराय थाना ने लॉकडाउन का उलंघन करने वाले 29 लोगों को किया चिन्हित।
Featured - मुख्य - April 24, 2020

ड्रोन कैमरे से लहेरियासराय थाना ने लॉकडाउन का उलंघन करने वाले 29 लोगों को किया चिन्हित।

दरभंगा: न ही कोरोना का खतरा टला है और न ही लॉकडाउन में अनावश्यक निकलने की छूट मिली है। फिर भी लोग आवश्यक कार्यों से निकल ही रहे हैं। परंतु कुछ लोग अनावश्यक मटरगश्ती केलिए बाहर निकलने से बाज नही आते।
ऐसे ही तत्त्वों पर नजर रखने केलिए दरभंगा पुलिस ने ड्रोन कैमरे से निगरानी शुरू की है। इसी क्रम में अबतक शहर के लहेरियासराय थाना द्वारा 29 लोगों को चिन्हित किया गया है।
इस संबंध ने जानकारी देते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष ने बताया कि थानाक्षेत्र के विभिन्न इलाकों से ऐसे 29 व्यक्तियों को चिन्हित किया गया जो अनावश्यक निकलते एवं सोशल डिस्टेंसिंग को तोड़ते नजर आये हैं। इनमें थानाक्षेत्र के गुदरी में 10, जामा मस्जिद वाली गली में 5, काली मंदिर के सामने 3, अभण्डा में 4 एवं बेलवागंज इलाके में 7 लोगों को चिन्हित किया गया है। प्राप्त तस्वीरों के आधार पर इनकी जानकारी जुटातहकीकात कर प्राथमिकी दर्ज कर इनपर कारवाई की जाएगी। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share