Home Featured मेयर खुद जुटी मास्क बनाने में, सभी सक्षम गृहणियों से भी किया बनाकर वितरित करने का आह्वान।
Featured - मुख्य - April 24, 2020

मेयर खुद जुटी मास्क बनाने में, सभी सक्षम गृहणियों से भी किया बनाकर वितरित करने का आह्वान।

देखिए वीडियो भी।

https://youtu.be/pXqNod8x5nE

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना का कहर कम नही हो रहा और लॉकडाउन जारी है। दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया द्वारा शहर की बचाने की हर कोशिश की जा रही है। राज्य सरकार के निर्देश पर दरभंगा जिला प्रशासन ने भी मास्क की अनिवार्यता का आदेश जारी कर दिया है।
ऐसे में अब महापौर ने एक और जिम्मा खुद उठाया है। फुर्सत के समय में अपनी पुत्रबधु प्रतिभा खेड़िया एवं अन्य परिजनों के साथ मास्क निर्माण में खुद भी जुट गयी हैं। करीब 500 मास्क खुद बना कर वितरित भी कर चुकी हैं।
महापौर ने बताया कि विश्व स्तर पर फैले इस महामारी से लड़ने मे मास्क की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि मास्क लगाना अब सभी लोगों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है । इस स्थिति मे इसकी उपलब्धता बहुत कम होने के कारण हमने इसे खुद निर्माण करने का निर्णय लिया है। फुर्सत के समय अपनी पुत्रवधु प्रतिभा खेड़िया एवं अन्य परिजनों के सहयोग से हमने अब तक लगभग पांच सौ मास्क बनाकर जरुरतमंदो के बीच वितरित किया है।
श्रीमती खेड़िया ने नगर की अन्य गृहणियाँ जिनके पास सिलाई मशीन है और वो सिलाई करना जानती हैं, उनसे भी अपील की है कि कोरोना महामारी से उत्पन्न संकट से लड़ने मे अपना सहयोग करें। उन्होंने अनुरोध किया है कि हर महिला यदि दस- बीस मास्क बनाकर अपने आस परोस के लोगों को देती हैं तो मास्क की उपलब्धता आसानी से सुनिश्चित हो जाएगी ।

Share