Home Featured महिला की शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा का निरीक्षण।
Featured - मुख्य - April 24, 2020

महिला की शिकायत पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव ने किया मंडल कारा का निरीक्षण।

दरभंगा: जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव दीपक कुमार ने शुक्रवार को दरभंगा मंडल कारा का निरीक्षण किया। उन्होंने लहेरियासराय थाना क्षेत्र की हाउसिंग कॉलोनी की रसूला खातून द्वारा मंडल कारा प्रशासन के विरुद्ध दिये गए शिकायत आवेदन के आलोक में कई बिंदुओं पर पूछताछ की। साथ ही निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली।
वहीं, कारा के सभी वार्डों की नियमित सफाई एवं फॉगिंग कराने का निर्देश दिया। कारा के अंदर तरुण वार्ड रसोई घर का भी निरीक्षण किया तथा काराधीक्षक को आवश्यक निर्देश दिये। मौके पर पैनल अधिवक्ता विष्णु कांत चौधरी, काराधीक्षक संदीप कुमार व जेलर मदन कुमार सिन्हा भी उपस्थित थे।

Share