
डीएमसीएच में कोरोना संदिग्धों ने डॉक्टर के साथ की मारपीट, डॉक्टरों ने ठप कराया कार्य।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा के डीएमडीएच में उस समय तनाव उतपन्न हो गया जब आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना के दो संदिग्धों ने जूनियर डॉक्टरों से बदसलूकी कर दी। इसके बाद मारपीट किये जाने की भी खबर है। इस घटना के बाद जूनियर डॉक्टरों द्वारा ओपीडी एवं इमरजेंसी सेवाएं भी ठप्प कर दी गयी। डॉक्टरों ने उन मरीजों पर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कारवाई की मांग की है।
मौके पर पहुँचे सदर एसडीओ एवं डीएसपी
घटना की सूचना मिलते ही सदर एडीओ राकेश गुप्ता एवं सदर एसडीपीओ अनोज कुमार दलबल के साथ पहुँच गए। डीएमसीएच के अधीक्षक डॉ0 राज रंजन प्रसाद एवं दरभंगा मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल आदि को साथ लेकर जूनियर डॉक्टरों से वार्ता की गयी। डॉक्टरों को पूरा प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
संदिग्धों को अनावश्यक घूमने से मना करने पर हुआ विवाद
इस संबंध में जानकारी देते हुए जूनियर डॉक्टर राकेश कुमार ने बताया कि आइसोलेश वार्ड में एडमिट दो संदिग्ध मरीज फर्स्ट फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर पर आकर बिना मास्क आदि के घूम रहे थे। जूनियर डॉक्टर ने उन्हें ऐसा करने से मना किया। मना करने पर वे डॉक्टरों से उलझ पड़े और
मारपीट भी करने लगे। इसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने काम ठप्प करा दिया। जब तक एफआईआर दर्ज कर दोषी पर कानूनी कारवाई नहीं की जाएगी, कार्य शुरू नही होगा।

