Home Featured तीव्र गति से चल रहा है राशन कार्ड का कार्य, समस्या होने पर मुझे करें कॉल: महापौर।
Featured - मुख्य - April 25, 2020

तीव्र गति से चल रहा है राशन कार्ड का कार्य, समस्या होने पर मुझे करें कॉल: महापौर।

दरभंगा: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में राशन कार्ड से वंचित पात्र लाभुकों को जल्द से जल्द राशन कार्ड प्राप्त हो ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके लिए दरभंगा नगर निगम के कर्मी लगातार दिन रात प्रयासरत हैं। निगम क्षेत्र में यदि किसी को कोई समस्या हो तो सीधे मुझे कॉल करके अपनी समस्या बता सकते हैं।
उपरोक्त बातें दरभंगा नगर निगम की महापौर बैजंती खेड़िया ने शनिवार को कहीं। छूटे हुए पात्र लाभुकों क राशन कार्ड निर्माण के सम्बंध में बताते हुए उन्होंने कहा कि दरभंगा नगर निगम मे जरुरतमंद वंचित लोगों के राशन कार्ड बनाने का कार्य तीव्र गति से चल रहा है । सभी वार्डों में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा छूटे हुए पात्र लाभुक को चिन्हित कर उनका राशन कार्ड का आवेदन लिया जा रहा है।
श्रीमती खेड़िया ने बताया कि पूर्व से बने राशन कार्डों मे बहुत ऐसा कार्ड है जिसमे आधार संख्या और बैंक खाता संख्या टैग नही है जिस कारण सरकार द्वारा दिया जा रहा अनुदान राशि का लाभ उन्हे नही मिल पा रहा है। महापौर ने बताया कि इस कार्य के लिए प्रत्येक वार्ड मे पार्षद के सहयोग से वार्ड के राजस्व कर्मचारी तथा सफाई जमादार लोगों के घर घर जाकर जानकारी हासिल कर रहे हैं ।महापौर ने बताया कि किन्ही को यदि कोई असुविधा है तो मेरे 9199144336 इस मोबाइल नंबर पर फोन कर सूचित करें । उन्होने बताया कि नगर निगम के वार्ड पार्षद तथा कर्मी नागरिकों की सेवा मे अनवरत लगे हुए हैं । सैनिटाइजेसन , ब्लीचिंग पावडर चूना आदि का छिड़काव लगातार किया जा रहा है।
महापौर ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घर मे रहें और लाॅकडाउन का पालन पूर्ण रुप से करें। तभी हम कोरोना महामारी पर विजय हासिल कर सकते हैंम

Share