Home Featured परशुराम जयंती पर दिन में आराधना और संध्याकाल मे छतों पर दीप प्रज्वलित करने का लिया निर्णय।
Featured - मुख्य - April 25, 2020

परशुराम जयंती पर दिन में आराधना और संध्याकाल मे छतों पर दीप प्रज्वलित करने का लिया निर्णय।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लॉकडाउन के कारण इसबार 26 अप्रैल रविवार को अक्षय तृतीया के दिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मनाया जाएगा। ब्राह्मण फेडरेशन की जिला इकाई द्वारा फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 उदय शंकर चौधरी के नेतृत्व में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जो सदस्य जहां हैं, वहीं अपने आवास पर दिन में भगवान परशुराम की आराधना करेंगे और संध्या काल आरती करके अपने घरो के छतों पर दीप प्रज्वलन करेंगे।
परशुराम अन्नपूर्णा भंडार द्वारा लगातार चलाये जा रहे राहत कार्य के तैयारी की समीक्षा के दौरान शनिवार की शाम शहर के बलभद्रपुर पहुँचे फेडरेशन के सदस्यों ने निर्णय लिया कि रविवार को राहत कार्य शुरू करने से पूर्व उक्त स्थल पर ही जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा गगन जी के आवास पर सुबह 10 बजे मौजूद सदस्यों द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग के साथ भगवान परशुराम की आराधना की जाएगी। इसके बाद संध्या काल में सभी अपने अपने आवास पर आरती करेंगे और अपने घरों के छत पर कम से कम पांच दीप प्रज्वलित करेंगे।
जिला उपाध्यक्ष रंजीत झा गगन जी ने बताया कि उन्होंने आदि काल से प्राकृतिक सेनेटाइजर माने जाने वाले गाय के
गोबर से मरवा की मिट्टी की निपाई करवाई है। यहीं भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर उनकी आराधना की जाएगी। लॉकडाउन के कारण सभी सदस्यों को अपने आवास पर ही आराधना करने को कहा गया है। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखने के कारण केवल परशुराम अन्नपूर्णा भंडार द्वारा राहत वितरण में लगे सदस्य रविवार कार्य शुरू करने से पूर्व यहां आराधना करेंगे।
फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो0 उदय शंकर चौधरी ने समस्त परशुराम भक्तों से घर पर ही रहकर भगवान परशुराम की निष्ठापूर्वक आराधना करने की अपील की है। उन्होंने आह्वान किया है कि सभी संध्या काल मे निश्चित रूप से आरती के उपरांत अपने घरों के छत पर कम से कम पांच दिए अवश्य जलाएं।

Share