
आईजी ने सभी एसडीपीओ के साथ की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश।
दरभंगा: मिथिला प्रक्षेत्र के आईजी अजिताभ कुमार ने शनिवार को दरभंगा, मधुबनी व समस्तीपुर जिले के एसडीपीओ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी एसडीपीओ को ससमय कांडों का निष्पादन करने को कहा।
उन्होंने कहा कि जितने भी गंभीर मामलों के अपराधी हैं, उन्हें शीघ्र गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजें। उन्होंने एसडीपीओ से कहा कि जितने भी जिले के बॉर्डर हैं, वहां पर सघन वाहन चेकिंग की जाए ताकि कोई भी आदमी अनाधिकृत रूप से जिले के बॉर्डर को पार नहीं कर सके। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यालय खुल गए हैं। वहां पर सोशल डिस्टेंस को मेंटेन कराने का प्रयास करें।

