
ड्रोन की निगरानी में 50 से ज्यादा वाहनों से फाइन, तीन एफआईआर भी दर्ज।
देखिए वीडियो भी।
[highlight txtcolor=”#dd3333″]देखिए वीडियो भी 👆[/highlight]
दरभंगा: कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन लागू है और इसको सख्ती से पालन करवाने के लिए दरभंगा पुलिस सख्त कदम उठा रही है। लगातार ड्रोन से निगरानी रख रही है। साथ ही जो लोग लॉकडाउन का नियम तोड़ रहे हैं। उन पर कठोर कार्रवाई की जा रही है। रविवार को भी नगर पुलिस अधीक्षक योगेंद्र कुमार के नेतृत्व में शहर के विभिन्न थानों की पुलिस ड्रोन से शहर के निगरानी में लगी रही
इस संबंध में जानकारी देते हुए सीटी एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करवाने केलिए दरभंगा पुलिस दिन रात लगी हुई है। सभी थाने की पेट्रोलिंग गाड़ियां एवं सभी अधिकारी मुस्तैदी से लगे हुए हैं। पिछले एक हफ्ते से हमने ड्रोन की भी मदद लेनी भी शुरू की है। हम लोगों को दो ड्रोन मिले हुए हैं। इन्हें हम ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में क्रमवार बांट दिए हैं। पिछले दो-चार दिनों में लगभग पचास से साठ गाड़ियों का भी चलान किया है। इसमें तीन एफआईआर भी दर्ज की गयी है। इसमें काफी लोगों को नामजद भी किया गया है। ये लोग लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे थे। ड्रोन से हमें बहुत बड़ा फायदा हो रहा है कि शहर की जो गलियां व्यस्त है या संकरी है और जहां पर पुलिस की गाड़ियां नहीं जा पाती है, वहां पर यह ड्रोन हमें आसानी से
मॉनिटरिंग कर देता है। हमें फोटो स्पष्ट मिल रही है। उससे अच्छे सबूत भी बनाने में मदद मिलती है जिससे हम आगे चलकर लॉक डाउन तोड़ने मे शामिल है, उसे आगे भी प्रस्तुत कर सकें। इससे बहुत अच्छा मैसेज जा रहा है। यह हम लोगों के लिए एक अच्छा बल देने का भी कार्य कर रहा है।

