
अफवाहों पर न जाएं, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा: डीएम।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा : रविवार से दरभंगा में कोरोना संदिग्ध के मिलने और पॉजिटिव होने के अफवाहों से लगातार डर एवं संशय का माहौल बना हुआ है। इसको लेकर तरह की बाते की जा रही थी। सोमवार को वॉयस ऑफ दरभंगा को जानकारी देते हुए डीएम डॉ0 त्यागराजन ने बताया कि रविवार तक रिपोर्ट के अनुसार कोई पॉजिटिव केस नही है दरभंगा में। परंतु रविवार से गर्म चर्चा पर उन्होंने फिलहाल कुछ भी कहने में असमर्थता जताते हुए कहा कि फाइनल रिपोर्ट आने पर ही आधिकारिक तौर पर कुछ कहा जा सकता है। फिलहाल सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि बाहर जो आ रहे हैं, उन्हें अवश्य क्वारेंटाइन करवायें। उनकी हर हाल में जांच होनी चाहिए।
वहीं जिकाधिकारी ने कहा कि कुछ लोगो को गलतफहमी हो गयी कि दुकानों को खुलने की छूट मिली है। ऐसा कोई भी राज्यादेश नही है। केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खुली है। दुकानों के खुलने के संबंध में कोई नया आदेश नही है। लोग लॉक डाउन का पालन करें। गलतफहमी में आकर प्रशासन को सख्त कदम उठाने पर मजबूर न करें।
उन्होंने बताया कि सभी प्रखण्डों के क्वारेंटाइन केंद्रों पर
सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। किसी प्रकार के गलतफहमी यदि किसी को हो तो तुंरत बीडीओ-सीओ या जनप्रतिनिधियों से भी जानकारी लें। अपने आप लॉकडाउन का उलंघन कर कानूनी कारवाई के भागीदार न बनें।

