Home Featured 03 मई तक सारे मिसमैच खातों को सुधार कर पहुंचा दी जाएगी सहायता राशि: डीएम।
Featured - मुख्य - April 27, 2020

03 मई तक सारे मिसमैच खातों को सुधार कर पहुंचा दी जाएगी सहायता राशि: डीएम।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना महामारी के कारण उतपन्न संकट की घड़ी में सरकार की तरफ से घोषित सहायता राशि लोगों तक पहुंचाने में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन लगातार बैठक कर रहे हैं। रविवार को डीएम ने सभी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर राशन कार्ड डाटा में गड़बड़ी को अविलम्ब ठीक करने का निर्देश दिया
इस संबंध में सोमवार को पूछे गए सवाल के जवाब में जिलाधिकारी ने बताया कि बताया कि इस पर दिन प्रतिदिन हम लोग समीक्षा कर रहे हैं। आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। बहुत से लोगों का आधार और राशन कार्ड में अंकित नाम का आपस में मैच नहीं करता, इसी कारण दिक्कत आ रही है। डीवीटी के माध्यम से डायरेक्ट ही बैंक से सीधा इन लोगों के अकाउंट में पैसा जा रहा है। लोगों को समझना भी होगा कि उन्हें अपना मिसमैच सुधार करवाना है। इसकेलिए वे संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतिनिधि से संपर्क करके अपने त्रुटि का निराकरण करें ताकि जल्द से जल्द राशि उनके खाते में जस सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि इसपर तेजी से कार्य चल रहा है। पंचायत स्तर पर भी टीम बनाकर कार्य किया जा रहा है। 03 मई तक सभी के खातों में राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी।

Share