
आइरा ने जिलाधिकारी को किया सम्मानित, जिलाधिकारी ने की सतर्कता के साथ सहयोग की अपील।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भवन मिश्रा के नेतृत्व ने संगठन के पत्रकारों ने सोमवार को कोरोना से लड़ाई में अपने दायित्व से बढ़ कर काम करने वाले और कोरोना संक्रमण को रोकने में अहम भूमिका निभाने वाले जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम को सम्मानित किया।पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में जाकर उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान किया। पत्रकारों ने उनके कार्य कुशलता एवं व्यवहार कुशलता से इस महामारी को रोकने केलिए किये जा रहे प्रयासों की सराहना की।
जिलाधिकारी ने इस सम्मान केलिए आइरा को धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पत्रकारों का सहयोग इस आपदा में जिला प्रशासन केलिए महत्वपूर्ण है। पत्रकारों का अबतक जो सहयोग मिला है, आगे भी मिलता रहे। उन्होंने सतर्कता के साथ पत्रकारों से सहयोग करते रहने की अपील की।
इस अवसर पर प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण,
महासचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष मोहन चंद्रवंशी, सचिव शशिकान्त सिंह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मण कुमार, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार, विजय भारती, राहुल गुप्ता आदि भी मौजूद थे।

