Home Featured शहर के प्रवेश द्वारों को सील करने में नगर आयुक्त के साथ जुटे सिटी एसपी।
Featured - मुख्य - April 27, 2020

शहर के प्रवेश द्वारों को सील करने में नगर आयुक्त के साथ जुटे सिटी एसपी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा शहर के कोरोना संदिग्ध का जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही निगम एवं पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया है। जहां जिले का बॉर्डर सील किया जा चुका है। वहीं अब नगर निगम क्षेत्र को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है। सोमवार को ही नगर आयुक्त एवं सिटी एसपी ने नगर निगम के नक्शे का अध्यन किया एवं सील करने की प्रक्रिया को शुरू किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर आयुक्त घनश्याम मीणा ने बताया कि कुल 9 एंट्री पॉइंट चिन्हित किये गए हैं। इन सभी को सील करके एक ही एंट्री और एग्जिट पॉइंट रहेंगे। इसी पॉइंट से आवश्यक वस्तुओं आदि का आवागमन होगा। बाकी जगह पुलिस बल को लगाकर पूरी तरह सील कर दिया जा रहा है। बाकी लोग घर पर ही रहेंगे। इसके लिए माइकिंग भी करायी जा रही है। साथ ही होम डिलीवरी की सुविधा भी उपलब्ध करवायी जा रही ताकि लोगो को आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति हो सके। उन्होंने बताया कि मेडिकल टीम भी गठित कर दी गयी है और एक एक व्यक्ति की स्क्रीनिंग की जाएगी।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी देते हुए सिटी एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि निगम के नक्शे के हिसाब से सभी जगहों को चिन्हित कर लिया गया है। थाना स्तर से पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति कर दी जाएगी। सारे स्थलों का निरीक्षण कर लिया गया है। जल्द पुलिस बल तैनात कर दिए जाएंगे।

Share