
कोरोना पॉजिटिव मरीज वाला इलाका सील, वार्ड 20 एवं 21 के लोगों को घरों में ही रहने का आदेश।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल जाने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी की जा रही है। देर रात तक पूरे इलाके को सील करने और माइकिंग का कार्य चलता रहा। मिस्का टोली को जहां पूरी तरह से सील कर दिया गया है, वहीं वार्ड 20 एवं 21 लोगों को अगले आदेश तक घरों में ही रहने को कहा गया है।
बताते चलें शहर के वार्ड-20 के मीर शिकार टोला में किराए के मकान में सालाें से रह रहे 36 वर्षीय युवक की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन ने एहतियात के पर उस मोहल्ले के साथ ही उसके सामने के इलाके को भी सोमवार की शाम सील कर दिया है। प्रशासन की ओर से वार्ड-20 के भगवानदास के निकट से खनकाह चौक तक लगभग तीन सौ परिवार और वार्ड-21 के मीर शिकार टोला व उसके सामने मुख्य सड़क के किनारे रह रहे लगभग सौ परिवार के लोगों के बाहर आने-जाने पर रोक लगा दी है। यह इलाका खनकाह चौक से जेपी चौक नगर निगम पथ में है। मरीज यहां किराए के मकान में रहता था।
वार्ड-20 के स्थानीय लोगो के अनुसार यहां वह दस साल से अधिक समय से रह रहा है। उन्होंने बताया कि यहां
उसकी विधवा मां और हाल के दिनों में ससुर भी रह रहे है। जिन्हें जांच के लिए ले जाया गया है। उनकी पत्नी अपनी मायके सिमरी थाना अन्तर्गत शोभन में अपने बच्चे के साथ है। उधर एसएसपी बाबू राम ने जिला प्रशासन की सहयोग से उसे भी जांच के लिए डीएमसीएच भेजने के लिए टीम भेज दिया है।

