Home Featured लॉकडाउन अनुपालन करवाने के साथ साथ लोगों की सहायता में भी तत्पर है दरभंगा पुलिस।
Featured - मुख्य - April 28, 2020

लॉकडाउन अनुपालन करवाने के साथ साथ लोगों की सहायता में भी तत्पर है दरभंगा पुलिस।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लॉकडाउन जारी है और दरभंगा में कोरोना का पॉजिटिव मरीज भी मिल चुका है। ऐसे में जहां दरभंगा पुलिस सख्ती से लॉकडाउन का पालन करवाने में लगी है, वहीं आमलोगों की सहायता भी कर रही है।
एसएसपी बाबूराम ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष के अलावा दरभंगा पुलिस का कंट्रोल रूम भी नाका 6 पर स्थापित किया गया है जहां लोग सूचना दे सकते हैं। इसके अलावा दरभंगा पुलिस का फेसबुक पेज भी चालू है, जहां ओपन प्लेटफार्म पर लोग अपनी समस्या बताते हैं और उनका समाधान किया जाता है। पुलिस की एक टीम चैबीस घण्टे फेसबुक पेज को मॉनिटर कर रही है। जैसे ही कोई अपनी समस्या बताते हैं, उनके समाधान केलिए सम्बंधित थाना एवं अधिकारी को निर्देशित किया जाता है। समाधान होने तक इसकी पूरी मॉनिटरिंग की जाती है।

Share