Home Featured कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बढ़ी पुलिस की सतर्कता, 65 जगह बनाये गए चेक प्वाइंट।
Featured - मुख्य - April 28, 2020

कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद बढ़ी पुलिस की सतर्कता, 65 जगह बनाये गए चेक प्वाइंट।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा में भी कोरोना का प्रवेश हो चुका है। सोमवार को जैसे ही एक मरीज की कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आयी, पुलिस की सतर्कता ज्यादा बढ़ गयी है।
इस सम्बंध में जानकारी देते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गत 22 अप्रैल को उक्त व्यक्ति अपने परिवार के साथ दिल्ली से आया था। एक दिन अपने गाँव मे रहा था और एक दिन शहर। जिस गांव में रहा था और जिस मुहल्ले में शहर में रहा था, दोनो जगहों को सील करवा दिया गया है। सभी गांव वालों और मुहल्ले वालों को सख्त हिदायत दी गयी है कि अगले आदेश तक अपने घरों में रहें और लॉकडाउन का पालन करें। उनके संपर्क में आये कुल नौ लोगों को चिन्हित कर जांच केलिए लाया गया है। तीन-चार और व्यक्तियों को लाया जा रहा है। इसके अलावा शहर सहित पूरे जिले में लॉकडाउन का अनुपालन सख्ती से करवाने केलिए 65 जगहों पर चेक पॉइंट बनाया गया है। निगरानी केलिए सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं। ड्रोन कैमरे की मदद की जा रही है। पाँच हजार से अधिक वाहनों से करीब 60 लाख से ज्यादा का फाइन किया जा चुका है। 350 लोगों पर 100 से ज्यादा एफआईआर हो चुका है। करीब 50 लोगों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस कड़ी से कड़ी कारवाई कर रही है। पर अभी कुछ ऐसे श्रेणी के लोग हैं जिन्हें कार्य करने की अनुमति मिली हुई है। सरकारी कर्मी एवं आवश्यक सेवाओं में लगे लोगों को छूट मिली हुई है। इसके कारण भी काफी आवाजाही देखने को मिल रही है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि ऐसे लोगों को परेशानी न हो, इसका भी ध्यान रखें। पर कुछ लोग अनावश्यक भी निकलते हैं जिन्हें चिन्हित करके कारवाई की जा रही है। पुलिस सोशल मीडिया के माध्यम से एवं माइकिंग करवा कर भी लोगो को जागरूक कर रही है ताकि लोग अनावश्यक घरों से न निकले और लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन करें। लोग सहयोग कर भी रहे हैं। पर कुछ अपवाद स्वरूप मामले सामने आते हैं तो उनपर कड़ी से कड़ी कारवाई की जा रही है।

Share