
पारिवारिक तस्वीर जारी कर महापौर ने की मास्क लगाने और घरों में रहने की अपील।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा नगर निगम की महापौर इनदिनों अपने पद के दायित्व से आगे बढ़कर सामाजिक दायित्वों को भी निभाती नजर आ रही हैं। कोरोना महामारी के कारण उतपन्न स्थिति में जहाँ निगम में कार्यो के संपादन में सक्रिय दिखाती हैं, वहीं फुर्सत के क्षण भी चैन से नही बैठती। उनके साथ साथ उनके पति पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया तो कार्यो में लगे ही रहते थे, अब उनकी पुत्रवधु प्रतिभा खेड़िया भी आपदा की इस घड़ी में उनके साथ कार्यो में हाथ बंटाने लगी है। मास्क की अनिवार्यता लागू होते ही प्रतिभा खेड़िया ने आगे बढ़ कर अपनी सासू महापौर श्रीमती खेड़िया के साथ मास्क निर्माण में जुट गयीं।
इसी क्रम में मंगलवार को दरभंगा के महापौर बैजंती खेड़िया तथा उनके पति पूर्व महापौर ओमप्रकाश खेड़िया ने अपने तीन महीने की अबोध पौत्री तथा पुत्रवधू के साथ मास्क लगाने और घर मे रहने के लिखे नारों की तख्तियों के साथ अपना फोटो जारी करते हुए नगर वासियों से कोरोना वाइरस से सुरक्षा के लिए अपने अपने घरों मे ही रहने की अपील की है । महापौर ने कहा है कि यह संक्रमण काल है और इसमे सावधानी ही सुरक्षा है । उन्होने कहा है कि जैसा कि हम सभी जानते हैं कि इस वैश्विक महामारी की अबतक कोई दवा नही आई है। इससे बचके रहना ही इससे सुरक्षा है। मेयर ने कहा है कि अब जबकि दरभंगा मे भी एक मरीज संक्रमित पाया गया है तो हमे और भी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। महापौर
दंपति ने लोगों से अपने हित मे घरों से ना निकलने की अपील की है ।
विदित हो कि महापौर पिछले कयी दिनो से अपने घर के अन्य सदस्यों के साथ हजारों मास्क तैयार कर लोगों मे वितरित कर रहीं हैं ।

