
कोरोना कर्मवीर पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए आइरा ने किया पुलिस कप्तान का सम्मान।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: कोरोना कर्मयोद्धा के रूप में सड़को से लेकर हर जगह डटे पुलिस के जवानों के जज्बे को सलाम करते हुए ऑल इंडियन रिपोर्टर्स एसोसिएशन की दरभंगा जिला इकाई ने पुलिस कप्ताम बाबूराम को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
मंगलवार को एसएसपी बाबूराम के कार्यालय कक्ष में प्रमंडलीय अध्यक्ष कौशल किशोर कर्ण के नेतृत्व में पहुँचे आइरा के प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।
वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने इस सम्मान से अभिभूत होकर कहा कि पुलिस के जवान जो दिन रात ड्यूटी में डटे हैं, उन्हें इसप्रकार का सम्मान हौसला प्रदान करता है। उन्होंने आइरा का धन्यवाद करते हुए आगे भी सहयोग जारी रखने की अपील की और कहा कि पुलिस के जवान आगे भी पूरी तत्परता से डटे रहेंगे। उन्होंने अपने जवानों की तरफ से पुलिस कप्तान के रूप में इस सम्मान को ग्रहण किया है।
इस अवसर जिलाध्यक्ष भवन मिश्रा, महासचिव संजय कुमार, मीडिया प्रभारी अभिषेक कुमार, प्रभास रंजन, फिरोज़ अहमद, अविनाश कुमार, दिलीप झा, विजय सिंह आदि भी उपस्थित थे।

