
नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को पेड़ से बांधकर महिलाओं ने चप्पल से पीटा, वीडियो हुआ वायरल।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: जिले के कमतौल थानाक्षेत्र में एक छेड़खानी के आरोपी को पेड़ से बांध कर पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।
इस मामले में प्राप्त जानकारी के अनुसार एक नाबालिग बच्ची से छेड़खानी के आरोपी को पेड़ से बांध कर महिलाओं ने चप्पल से उसकी पिटाई कर दी। घटना कमतौल थाना क्षेत्र के टेकटार 13 नंबर गुमटी के पास की मंगलवार दोपहर की है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाया।
स्थानीय लोगों का कहना था कि अधेड़ को गांव की एक नाबालिग बच्ची को फुसला कर ले जाते देखा गया था। बाद में उस बच्ची ने आपबीती सुनाई थी। इसके बाद लोग गुस्से में आ गए और अधेड़ को पेड़ से बांध दिया। उसके बाद उसकी पिटाई की गई।
इस वीडियो की पुष्टि वॉयस ऑफ दरभंगा नही करता है।
वही घटना की पुष्टि करते हुए सदर एसडीपीओ अनोज कुमार ने बताया कि नाबालिग से छेड़खानी के आरोपी को
स्थानीय लोगो द्वारा पकड़ लिया गया और पुलिस को सूचना दी गयी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पीड़ित के परिजन से प्राप्त आवेदन के आधार पर कांड अंकित कर आरोपी को जेल भेजा जा रहा है और मामले की जांच की जा रही है।

