Home Featured घर मे आग लगने से हजारों की संपत्ति राख, बेटी की शादी केलिए घर में जमा सामान भी जला।
Featured - मुख्य - April 29, 2020

घर मे आग लगने से हजारों की संपत्ति राख, बेटी की शादी केलिए घर में जमा सामान भी जला।

दरभंगा: जिले के मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर दक्षिणी पंचायत के गोढ़ीयारी-रजवाड़ा गांव में मंगलवार की रात डोमन पासवान के घर में आग लगने से घर के अंदर रखे चावल , दाल , गेंहू , कपड़ा आदि सामान सहित नकद भी जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों की तत्परता से आग पर काबू पाया जा सका।
सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर अंचलाधिकारी रविंद्र कुमार ने घटना का जायजा लिया और पीड़ित परिवार को तत्काल तिरपाल मुहैया करवाया। मौके पर पंहुचे मुखिया अशोक साहु के माध्यम से 30 किलो चावल एवं 20 किलो गेंहू उपलब्ध करवाया।
साथ ही अन्य अनुदान शाम तक दिलवाने का आश्वासन दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि डोमन पासवान बेहद गरीब है। परिवार के आठ सदस्यों का मजदूरी करके भरण पोषण करने वाले डोमन अपनी बेटी की शादी के लिए सामान एकत्रित करके रखा था जो आग में जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार अाग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है । हवा के कारण आग विकराल रूप लेता जा रहा था लेकिन मौके पर मौजूद स्थानीय युवको द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबु पाने में सफलता मिली।

Share