Home Featured दरभंगा में मिले कोरोना के चार और पोजिटिव मरीज, संक्रमित युवक के संपर्क में आये थे सभी।
Featured - मुख्य - April 29, 2020

दरभंगा में मिले कोरोना के चार और पोजिटिव मरीज, संक्रमित युवक के संपर्क में आये थे सभी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: बुधवार को दरभंगा केलिए एक और बुरी खबर आयी। जिले में कोरोना के चार और पॉजिटिव रिपोर्ट आयी। जिलाधिकारी द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार गत 22 अप्रैल को दिल्ली से एम्बुलेंस में लौटे एक युवक, जो जांच में कोरोना पोजिटिव पाया गया था, उनके निकट सम्पर्क में आये 13 लोगों में से 04 व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट भी पोजिटिव आया है और 05 अन्य व्यक्तियों का जांच रिपोर्ट निगेटिव आया है। बाकि लोगों की जांच रिपोर्ट पेंडिग है। इस तरह जिला में कोरोना पोजिटिव मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 05 हो गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी मरीज डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्त्ती हैं और उनकी चिकित्सा की जा रही है।
बताते चलें कि जिन चार व्यक्तियों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आया है, उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। वे सभी स्वस्थ दिख रहे हैं। वे सभी चिकित्सकों की निगरानी में है।
जिला प्रशासन द्वारा इन लोगों के निवास स्थान के 03 कि.मी. एरिया को सील कर दिया गया है। उक्त क्षेत्र को बराबर सैनिटाइज किया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमों के द्वारा घर-घर जाकर सभी लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण/स्क्रीनिंग किया जा रहा है।
जिलाधिकारी दरभंगा ने कहा है किसी को घबराने की कोई जरूरत नहीं है। सभी लोग सतर्क रहें और अपने घर में ही रहें। प्रशासन द्वारा आवश्यक सामग्रियों की होम।डिलीवरी कराने की व्यवस्था की जा रही है। इस महामारी से निबटने में सभी लोंगो के सहयोग की जरूरत है।

Share