Home Featured जिला प्रशासन ने पार्षदों से की बाहर से आने वालों को कवारेंटाइन कराने में सहयोग की अपील।
Featured - मुख्य - April 29, 2020

जिला प्रशासन ने पार्षदों से की बाहर से आने वालों को कवारेंटाइन कराने में सहयोग की अपील।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: दरभंगा में कोरोना का पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद लॉकडाउन को और प्रभावी बनाने और बाहर से आये लोगों को हरहाल में कवारेंटाइन करवाने के प्रयास में जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। मंगलवार को जहां जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता के माध्यम से पूरी जानकारी शेयर करके लोगों से अपील जारी की थी, वहीं बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर निगम के वार्ड पार्षदों के साथ बैठक कर सहयोग की अपील की। तीन मई को यदि लॉकडाउन खत्म होता है तो भारी संख्या में बाहर से लोग आ सकते हैं। ऐसे उन सबको कवारेंटाइन सेंटर भेजना बड़ी चुनौती होगी। जिला प्रशासन इसके लिए व्यापक तौर पर तैयारी कर रहा है। शहर में आने वाले लोगों की सूचना देकर कवारेंटाईन में भेजने में वार्ड पार्षदों से सहयोग करने की अपील जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने की। इसपर पार्षदों ने भी पूर्ण सहयोग का वादा किया।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी पार्षदों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाहर से आने वाले की सूचना अविलंब जिला प्रशासन को दिया जाय और साथ ही साथ इस संक्रमण की लड़ाई में एक दूसरे का सहयोग करें। वार्ड को स्वस्थ रखें, सुरक्षित रखें और जितने भी लोग बाहर से आए उन्हें कवारनटीन में भेजने मे सहयोग करें। साथ ही साथ सभी पार्षदों से जिला को पूर्णत सील रखने की बात गंभीरतापूर्वक लेने को कहा ताकि कोई भी बाहरी वाहन शहर में प्रवेश न कर सके।
जिला को इस संक्रमण से बचाने केलिए वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम, सिटी एसपी योगेंद्र कुमार, डीडीसी कारी प्रसाद महतो, डीसीएलआर पुष्पेश कुमार, नगर आयुक्त घनश्याम मीणा आदि ने भी कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
बैठक में बदरूजमा खान बॉबी, नफीस उल हक रिंकू, अजय जालान, आशुतोष कुमार, अशोक खट्टीक, नवीन सिन्हा, मुन्ना खान, सोहन यादव, शशि चंद्र पटेल, राजू पासवान, नुसरत अंसारी आदि मौजूद थे।

Share