Home Featured अंजान लोगो को घूमते देख मुहल्ले वासियों ने उन्हें घेर कर पुलिस को दी सूचना।
Featured - मुख्य - April 29, 2020

अंजान लोगो को घूमते देख मुहल्ले वासियों ने उन्हें घेर कर पुलिस को दी सूचना।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: लॉक डाउन जारी है और बाहर से आने वाले व्यक्ति के कारण ही दरभंगा में कोरोना का प्रवेश हो चुका है। ऐसे में जिला प्रशासन के साथ साथ आमलोगों ने भी जागरूकता दिखानी शुरू कर दी है। इसका उदाहरण बुधवार को शहर के हसन चौक पर देखने को मिला।
स्थानीय निवासी प्रत्यक्षदर्शी पूर्व पार्षद विष्णु ठाकुर ने बताया कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक इनोवा गाड़ी रुकी जिसमें 5-6 लोग थे। दो लोग वहीं उतरे।उन्होंने बताया कि वे गोरखपुर से आये हैं और बहेड़ी जाना है। श्री ठाकुर ने उन्हें लहेरियासराय छोड़ने को कहा। पर लोगों की भीड़ देखते गाड़ी वापस घुमा कर चली गयी। इधर लोगो ने उन्हें अलग अलग बैठाया। नगर थाना और एम्बुलेंस को सूचना दी गयी।

Share