
कोरोना से लड़ने केलिए दरभंगा पुलिस को मिले 125 पीपीई किट।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: महाराजा कामेश्वर सिंह चैरेटेबुल ट्रस्ट के अधीन चल रहे चैरेटेबुल अस्पताल महाराजा कामेश्वर सिंह मेमोरियल अस्पताल द्वारा दरभंगा पुलिस को 125 पीपीई किट उपलब्ध करवाया गया। ट्रस्ट के प्रतिनिधियों ने गुरुवार वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम से उनके कार्यालय प्रकोष्ठ में भेंटकर पीपीई किट एवं सेनेटाइजर आदि सौंपे।
एसएसपी बाबूराम ने ट्रस्ट के धन्यवाद करते हुए कहा कि पीपीई किट मिल जाने से कोरोना संदिग्धों एवं मरीजो को अस्पताल आदि पहुंचाने में उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सकेगी।

