
वार्ड 10 एवं 11 के सफाईकर्मियो को महापौर ने किया सम्मानित।
देखिये वीडियो भी।
देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: कोरोना से लड़ाई में दरभंगा नगर निगम के सफाईकर्मी अहम भूमिका निभा रहे हैं। अतः इनके हौसला वर्धन केलिए इनका सम्मान भी विभिन्न संगठनों द्वारा किया जा रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को महापौर बैजंती खेड़िया ने वार्ड 10 एवं 11 के सफाईकर्मियों को सम्मानित किया तथा उन्हें राहत पैकेट भी प्रदान किया।
महापौर ने बताया कि इस विषम परिस्थिति मे सफाई कर्मी जिस धैर्य और कर्मठता से अपने कार्य मे लगे हुए हैं वह अद्भुत है। इनके जज्बे को सलाम है । महापौर ने बताया
कि राहत पैकेट मे सूखा राशन,आटा ,बैग , गमछा आदि जरुरत की वस्तुएं दी गयी है । साथ ही उन्होंने कहा कि संक्रमित वार्ड में कार्य मरने वाले कर्मियों केलिए पीपीई किट भी उपलब्ध करवाया गया है।

