Home Featured लॉकडाउन का उलंघन कर रहे आधा दर्जन युवकों को ड्रोन की मदद से किया गया गिरफ्तार।
Featured - मुख्य - April 30, 2020

लॉकडाउन का उलंघन कर रहे आधा दर्जन युवकों को ड्रोन की मदद से किया गया गिरफ्तार।

देखिये वीडियो भी।

देखिये वीडियो भी👆
दरभंगा: दरभंगा पुलिस लॉकडाउन अनुपालन में ड्रोन कैमरे की मदद लेने लगी है। इसकी सहायता से कांड दर्ज और गिरफ्तारियां भी होने लगी है। गुरुवार को भी शहर के बेंता ओपी क्षेत्र में आधा दर्जन युवकों को लॉकडाउन उलंघन के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने बताया कि ड्रोन कैमरे के द्वारा निगरानी के क्रम कुछ लड़के अनावश्यक लॉक डाउन का उलंघन करने के साथ साथ सोशल डिस्टेंसिंग भी तोड़ते नजर आये। उक्त स्थल पर पहुँच पुलिस ने छः युवकों को हिरासत में लिया।
थानाध्यक्ष ने बताया आज बेंता ओ0पी0 क्षेत्र में ड्रोन कैमरा के सहयोग से लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे कुल 06 लड़के राजन कुमार, विष्णु राम, शम्भू राम, अभिनाश कुमार, राहुल झा, एवं मो0 खुर्शीद को गिरफ्तार कर कांड दर्ज किया गया है।

Share