Home Featured कोरोना पॉजिटिव क संपर्क में आये चार अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत।
Featured - मुख्य - April 30, 2020

कोरोना पॉजिटिव क संपर्क में आये चार अन्य लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आने से राहत।

दरभंगा: जिलेवासियों केलिए कोरोना को लेकर गुरुवार की शाम राहत भरी खबर आई। दिल्ली से चोरी-छुपे दरभंगा लौटे कोरोना संक्रमित के संपर्क में आये चार अन्य लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। उनकी रिपोर्ट पर पूरे जिलेवासियों की नजर टिकी थी। युवक के परिवार के चार लोगों के भी बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद लोगों के बीच हड़कंप मच गया था। कुल 13 लोग कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आये थे जिनमें से 9 लोगो की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। चार लोगों की रिपोर्ट बुधवार को ही पॉजिटिव आ गयी थी और दरभंगा में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 5 पहुंची थी। इन सभी को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। बताया जाता है कि पांच दिन बाद उनकी दोबारा जांच होगी। गौरतलब है कि दरभंगा में अभी तक कोरोना के पांच मरीज सामने आए हैं। इनमें दिल्ली से लौटे युवक, उसकी पत्नी व परिवार के तीन अन्य लोग हैं।

Share