
प्लेटफार्म पर की गयी बांस की बैरिकेडिंग, सोशल डिस्टेंसिंग केलिए बनाये गए गोल घेरे।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: देश भर में कोरोना संक्रमण को लेकर लॉकडाउन जारी है और लॉकडाउन-3 की भी घोषणा हो चुकी है। इस बीच प्रवासियों को ट्रेन द्वारा बिहार लाने के सरकार के निर्णय के बाद दरभंगा जंक्शन पर भी शनिवार को व्यवस्था का जायजा लेने जिलाधिकारी पहुँचे थे, वहीं रविवार को नगर निगम के कर्मी कार्यो में जुटे रहे। प्लेटफॉर्म संख्या एक पर बांस की बैरिकेडिंग के साथ साथ एक एक मीटर की दूरी पर गोल घेरे भी बनाये जा रहे थे।
मौके पर मौजूद नगर अभियंता रतन किशोर वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा प्राप्त पत्र के आलोक में प्रवासियों को लेकर आने वाली संभावित ट्रेन के आने में पूर्व की तैयारियों के तरह कार्य करवाया जा रहा है। मिले निर्देश के अनुसार बांस की बैरिकेडिंग करके एक मीटर की दूरी पर गोल घेरे बनाये जा रहे हैं ताकि सोशल
डिस्टेंसिंग मेंटेन करवाया जा सके। आने वाले प्रवासियों को यहीं से कवारेंटाइन सेंटर भेजा जाएगा। श्री वर्मा ने बताया कि फिलहाल केवल प्लेटफार्म संख्या एक पर तैयारी का ही निर्देश मिला है।

