
लॉकडाउन-3 के पहले दिन सुबह से ही वाहन चेकिंग में डटी दिखी एएसआई मौसम।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने केलिए सोमवार से लॉकडाउन का तीसरा चरण जारी हो गया है। प्रवासियों के आने की भी तैयारी चल रही है। ऐसे में यदि किसी नयी छूट की गलतफहमी में यदि कोई निजी वाहन से अनाधिकृत रूप से बाहर निकले तो उन्हें सावधान हो जाने की जरूरत है। पुलिस पूरी सख्ती से लॉकडाउन का अनुपालन करवाने केलिए तत्पर है।
तीसरा चरण शुरू होते ही सोमवार की सुबह 6 बजे से ही लहेरियासराय टावर पर लहेरियासराय थाना की एएसआई मौसम पूरी तत्परता से डटी दिखी। हर आने जाने वाले कड़ी नजर रख रही थी। अनाधिकृत रूप से निकलने वाले अथवा ट्रैफिक नियम का उलंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्श नही रही थी। गाड़ियों का चालान भी काट रही थी और किसी ने आनाकानी की तो उन्हें थाने की राह भी दिखा रही थी। महिलाएं एवं युवतियां भी उनके सामने अपनी विशेषाधिकार का प्रयोग नही कर पायी। किसी तरह की बहानेबाजी नही चल पा रही थीं। यहां तक कि प्रेस एवं प्रेस लिखी गाड़ियों भी चेक करती नजर आयी।
बाद में निरीक्षण केलिए पहुँचे लहेरियासराय थानाध्यक्ष एचएन सिंह ने स्थिति की जानकारी ली एवं आवश्यक निर्देश भी दिए। थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि
लॉकडाउन के तीसरे चरण में भी किसी प्रकार की कोई नयी छूट नही है। अनावश्यक निकलने वालों पर पूरी सख्ती से कारवाई की जा रही है। पुलिस की सख्ती में किसी प्रकार की कोई कमी नही की जाएगी।

