Home Featured जिला प्रशासन की अनोखी पहल,मिथिला पेंटिंग से बने मास्क पहन क्वारेंटाईन सेंटर जाएंगे अप्रवासी।
Featured - मुख्य - May 5, 2020

जिला प्रशासन की अनोखी पहल,मिथिला पेंटिंग से बने मास्क पहन क्वारेंटाईन सेंटर जाएंगे अप्रवासी।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देशभर में लगाये गए लॉक डाउन के बीच देश के विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासियों को लाने की पहल शुरू हो चुकी है। इसी क्रम पांच मई को राजस्थान के कोटा तथा केरल से यात्रियों को लेकर ट्रेन दरभंगा जंक्शन पहुंच रही है। जिसको लेकर जिलाप्रशासन की ओर से उनकी सुरक्षा की व्यवस्था के साथ ही सभी यात्रियों को मिथिला पेटिग्स से बनी मास्क पहनाकर विदा करने की योजना है। जिसको लेकर स्थानीय कलाकारों के द्वारा एक हजार मास्क बनवाया गया है।

पांच दिनों के अंदर मास्क बनकर हुआ तैयार

वही मास्क बनाने वाली कलाकार आशा झा ने बताया कि कोरोना के बढ़ रहे संक्रमण को देखते हुए, उनकी इच्छा लोगों के बीच मिथिला पेटिग्स से बने मास्क को वितरित करने की थी। इस बीच जिलाधिकारी की ओर से एक हजार मास्क बनाने का आर्डर दिया गया। जिसे यहां के स्थानीय कलाकारों की मदद से पांच दिनों में तैयार कर दिया गया है। वही उन्होंने जिलाप्रशासन को धन्यवाद देते हुए कहा की इस संकट की घडी में इस काम से जुड़े कलाकारों को भी रोजगार मिल गया। वही उन्होंने बतया की ये सभी मास्क सूती कपड़े के बने हुए हैं, जिन्हें आसानी से धोकर पुन: पहना भी जा सकता है। इसको बनाने में मानकों का पूरा ख्याल भी रखा गया है।

संक्रमण से बचाव के साथ ही कलाकारों को मिला रोजगार

वहीं जिलाधिकारी डॉ त्यागराजन ने बताया कि प्रशासन की ओर से एक विशेष पहल करते हुए, जो लोग बाहर से आ रहे है। उनको मिथिला पेंटिंग से बनाया गया मास्क दिया जाएगा। जिससे मिथिला की जो कल्चर है उसका प्रचार-प्रसार होगा। साथ ही इस कला से जुड़े कलाकारों को लॉकडाउन की अवधि में रोजगार मिलेगा। इसी उद्देश्य से हमलोगो ने मिथिला पेंटिंग वाली एक हजार मास्क का निर्माण करवाया है। वही उन्होंने कहा की सूती कपड़ों पर बनाए गए मास्क कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने में कारगर साबित हो रही है।

Share