Home Featured केवटी बीडीओ के गाड़ी में अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बीडीओ एवं सीओ।
Featured - मुख्य - May 5, 2020

केवटी बीडीओ के गाड़ी में अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, बाल-बाल बीडीओ एवं सीओ।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होते होते बच गया। शहर के नाका 5 के निकट एक ट्रक ने केवटी बीडीओ के गाड़ी को टक्कर मार दी। गाड़ी में ड्राइवर के साथ साथ केवटी के बीडीओ एवं सीओ दोनो सवार थे। सभी हल्की चोटें आयी, पर कोई बड़ी घटना होने से टल गयी। हालांकि गाड़ी को बड़ा नुकसान हुआ है।
केवटी के बीडीओ महेश चंद्र ने बताया कि वे लोग जिला मुख्यालय से राशन कार्ड का कार्य करवा कर केवटी लौट रहे थे। इसी बीच यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने गलत दिशा से आकर टक्कर मार दिया।
सीओ अजीत कुमार झा ने बताया कि ट्रक ने रॉंग साइड से आकर टक्कर मारा है। उनके कमर में चोट लगी है।
मौके पर पहुंची लहेरियासराय थाना की पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया। हालांकि मौके पर से ट्रक के ड्राइवर और खलासी फरार हो गए।

Share