
कोटा से दरभंगा पहुँची ट्रेन,चाक चौबंद व्यवस्था एवं सुरक्षा मानकों के साथ हुआ छात्रों का स्वागत
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा स्टेशन पर मंगलवार की सुबह पहली ट्रेन राजस्थान के कोटा से आयी। ट्रेन का निर्धारित समय सुबह 6 बजे था। परंतु ट्रेन दो घण्टे विलम्ब से करीब 8 बजे पहुंची। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम एवं वरीय पुलिस अधीक्षक आगतुंक छात्रों के स्वागत केलिए स्वयं खड़े थे।
चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के साथ पुलिस बलों की पर्याप्त तैनाती थी।
उतरने वाले छात्रों को उतरते ही सोशल डिस्टेंस मेंटेन करवाया गया। उन्हें सेनेटाइज किया गया। सबकी स्क्रीनिंग लगातार की जा रही थी। सबको डीएम-एसएसपी स्वयं मिथिला पेंटिंग से बने मास्क बाँट रहे थे। गेट से निकलकर छात्रों केलिए खड़े बस में उन्हें बैठा कर गंतव्य तक भेजा गया।
जिलाधिकारी डा0 त्यागराजन एसएम ने बताया कि कुल 1200 छात्र आये जिनमे 600 मधुबनी तथा 600 दरभंगा के थे। सभी मानकों का पालन करते हुए उन्हें उनके गंतव्य तक भेजा गया है।
एसएसपी बाबूराम ने बताया कि स्टेशन के चारो तरफ
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है ताकि कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश न कर सके।

