
सुबह में कोटा से छात्रों के आगमन के बाद शाम में केरल से श्रमिकों को लेकर दरभंगा पहुँची ट्रेन।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: कोरोना महामारी की रोकथाम हेतु देश भर में लागू लॉक डाउन के चलते राजस्थान के कोटा में फंसे छात्र जहाँ मंगलवार को विशेष ट्रेन से सुबह 08ः00 बजे दरभंगा स्टेशन पहुँचे वहीं इसके उपरांत केरल राज्य के त्रिचूर से चली स्पेशल ट्रेन का दरभंगा स्टेशन पर 4.00 बजे शाम में आगमन हुआ। इस ट्रेन के यात्री भी बारी-बारी से ट्रेन से उतरे और सोशल डिस्टेसिंग नियम का बखूबी पालन करते हुए बाहर निकले। इनलोगों का भी थर्मल स्क्रीनिंग कर इनके हाथ में स्टांप लगाया गया। इनके लगेज को सैनिटाइज किया गया। इन्हें खाने का पैकेट एवं पानी का बोतल दिया गया।
प्लेटफॉर्म के बाहर बनाये गये स्टॉल में इनलोगों का निबंधन किया गया और फिर बस से उनके गृह जिला में भेज दिया गया।
मालूम हो कि सभी प्रवासी मजदूरों को ऐहितियात के तौर पर गृह प्रखण्ड मुख्यालय में 21 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया जायेगा।
दरभंगा स्टेशन पर सम्पूर्ण व्यवस्था के वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता विभूति रंजन चौधरी, वाहन कोषांग के नोडल जिला परिवहन पदाधिकारी रवि कुमार, डी.पी.ओ. (एम.डी.एम.), जिला स्वास्थ्य कार्यालय के प्रभारी डॉ. अनिल कुमार के द्वारा अपने पुरे टीम के साथ पूरी सक्रियता से दायित्वों का सफलता पूर्वक निर्वह्न किया गया।
स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ट्रेन के संचालन के साथ-साथ यात्रियों को सुरक्षित बस से गंतव्य स्थानों के लिए रवाना करने के कार्य में भी जिला प्रशासन को जरूरी सहयोग प्रदान करते देखे गये।
इस अवसर पर रेलवे द्वारा पूरे स्टेशन परिसर में साफ-सफाई और नगर निमग के सौजन्य से सैनिटाइजेशन का कार्य लगातार किया जाता रहा। महापौर बैजंती खेड़िया स्वयं भी मजदूरों का हालचाल पूछती नजर आयी और खुद के द्वारा निर्मित मास्क बांटती नजर आयी। महापौर ने सभी को कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में सहयोग की अपील करते हुए कहा कि इससे लड़ने का उपाय सोशल डिस्टेंसिंग है। अतः सभी लॉकडाउन का पालन करें और घर मे रहें। उन्होंने मजदूरों से भी सरकार द्वारा निर्धारित
21 दिनों के कवारेंटाईन के पालन करने के अनुरोध के साथ सुखद भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर सिटी एसपी, योगेंद्र कुमार, नगर आयुक्त, घनश्याम मीणा, सहायक समाहर्ता विनोद दुहन, सदर एसडीपीओ अनोज कुमार एवं अन्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।

