
बारिश में भी लॉकडाउन का अनुपालन करवाने केलिए डटे दिखे पुलिस कर्मी।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा सहित बिहार के कई जिलों में मंगलवार की सुबह से ही तेज हवाओं एवं गरज के साथ बारिश हो रही थी। ऐसे में भी लोग लॉक डाउन तोड़ कर निकलने की सोच रहे थे तो पुलिस भी चौकन्नी थी।
कुछ ऐसा ही नजारा दिखा शहर के लहेरियासराय थानाक्षेत्र के लोहिया चौक पर। सुबह से ही लोहिया चौक पर मोटरसाइकिल पर बिना मास्क तथा बिना हेलमेट के जो भी दिखे उनपर पुलिस की सख्ती जारी रही। इसी बीच बारिश के दौरान भी जो बिना हेलमेट के और डबल सवारी से यात्रा कर रहे थे, उनका फाइन काटा गया।
सुबह से मौजूद एएसआई प्रदीप चौधरी ने जहां 9 वाहनों
से चलान की जानकारी दी वहीं लहेरियासराय थाना के एएसआई शम्भू प्रसाद ठाकुर ने उनके द्वारा तीन बाईको का चालान करने की बात कही।

