
सीमा सीलिंग की फिर खुली पोल, हावड़ा से भागकर दरभंगा पहुंचा कोरोना का मरीज।
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: दरभंगा: कोरोना को लेकर दरभंगा जिला प्रशासन जहाँ पूरी तरह सजग है और इसके कारण दरभंगा में सामुदायिक संक्रमण नही फैल सका है। परंतु सीमा सील होने के वाबजूद कोरोना पॉजिटिव मरीज के आने और चार अन्य क भी संक्रमित हो जाने से सीमा सील पर सवाल उठे थे। इसके बाद और कड़ाई से सीमा को सील करने की बात कही गयी। पर दावे और हकीकत में फर्क का बड़ा उदाहरण मंगलवार की रात फिर देखने को मिला। इस लापरवाही ने एकबार पुनः दरभंगा पर कोरोना का खतरा बढा दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हावड़ा के अस्पताल में भर्ती एक कोरोना पॉजिटिव का चार अन्य लोगो के साथ दरभंगा पहुंचने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने उन सभी को प्रखण्ड स्तरीय कवारेंटाइन सेंटर में अलग से रखवाया। बुधवार को उक्त व्यक्ति को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करवाकर दुबारा जांच करवायी जा रही है। साथ उनके साथ आये अन्य चार लोगों की भी जांच करवायी जा रही है।
इसकी पुष्टि दरभंगा के जिलाधिकारी डॉ0 त्यागराजन एसएम ने करते हुए बताया है कि।तत्काल किसी गांव को सील करने की आवश्यकता नहीं प्रतीत हुई है। उक्त संक्रमित व्यक्ति को आज बुधवार को डीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में आइसोलेट कर दिया गया है। इनके साथ आये व्यक्तियों की भी पुनः जाँच की जा रही हैं। इनके जाँच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कारवाई की जाएगी ।
जिलाधिकारी डॉक्टर त्यागराजन एसएम के द्वारा जिलेवासियों से अपील की है कि बिना पूर्व सूचना के
जिला के बाहर से चोरी छुपे किसी के भी आने पर स्थानीय प्रशासन को अवश्य सूचति किया जाय, ताकि वैसे व्यक्तियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके। कोरोना महामारी को फैलने से रोकने के लिये यह अत्यंत आवश्यक है।

