Home Featured लिंगमपल्ली से 1258 प्रवासियों को लेकर दरभंगा पहुँची ट्रेन।
Featured - मुख्य - May 7, 2020

लिंगमपल्ली से 1258 प्रवासियों को लेकर दरभंगा पहुँची ट्रेन।

दरभंगा: कोरोना संकटकाल में आंध्र प्रदेश के लिंगमपल्ली में फंसे 1258 प्रवासी लोगों को लेकर गुरुवार को एक श्रमिक स्पेशल ट्रेन दरभंगा जंक्शन पहुंची। इसमें करीब 90 प्रतिशत यात्री दरभंगा जिला के एवं बाकी लोग मधुबनी, गोपालगंज, सितामढ़ी जिला के थे। ट्रेन को 6 मई को आंध्र प्रदेश के लिंगमपल्ली से रवाना किया गया था। यह ट्रेन आंध्र प्रदेश से चलकर गुरुवार को 10:55 बजे दरभंगा पहुंची। इन सभी यात्रियों को ट्रेन से बारी-बारी से बाहर निकाला गया और पुलिस की सुरक्षा में सभी को उनके गृह जिला में बस में बिठा कर भेज दिया गया। वहीं दरभंगा जिला के निवासियों को उनके अपने-अपने गृह प्रखंड में संचालित क्वरंटाइन सेंटर में भेजा गया। ट्रेन से उतरते ही सभी यात्रियों का मेडिकल टीम के द्वारा थर्मल स्क्रीनिंग किया गया एवं उनके हाथ पर स्टांप लगाया गया। उनके लगेज को सैनिटाइज किया गया। साथ ही सभी लोगों को खाने का पैकेट एवं एक-एक बोतल पीने का शुद्ध पानी उपलब्ध कराया गया।

जिला प्रशासन द्वारा ट्रेन से आ रहे सभी प्रवासी श्रमिकों के आगमन पर उनके गंतव्य गृह जिलों में एवं प्रखंडों में भेजने के लिए विशेष रूप से वरीय पदाधिकारी एडीएम के निर्देशन में वाहन कोषांग के द्वारा सभी कार्य निष्पादित किया जा रहा है। इनमें शिक्षा विभाग के एमडीएम एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी के द्वारा सभी कार्य सुगमता पूर्वक किए जा रहे हैं। श्रमिकों को स्टेशन पर जांच कर उनके गृह प्रखंडों में क्वारंटीन के लिए भेज दिया गया है। इन प्रवासियों के चेहरे पर घर वापस लौटने की खुशी और चमक साफ दिख रही थी।

Share