Home Featured अनिवार्यता के वाबजूद बिना मास्क लगाये निकल रहे हैं लोग, पुलिस दिखी सख्त।
Featured - मुख्य - May 8, 2020

अनिवार्यता के वाबजूद बिना मास्क लगाये निकल रहे हैं लोग, पुलिस दिखी सख्त।

देखिए वीडियो भी।

देखिए वीडियो भी 👆

दरभंगा: कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को लेकर मास्क पहनकर निकलना अनिवार्य कर दिया गया है। दरभंगा में कोरोना पॉजिटिव के आंकड़े बढ़ गए हैं। फिर भी लोग बिना मास्क निकलकर खुद को एवं समाज को खतरे में डालने से नही चूकते। इसी को लेकर अब पुलिस सख्ती करती नजर आयी है।
शुक्रवार को शहर के विभिन्न चौक चैराहों पर चेकिंग अभियान जहां जारी रहा, वहीं लोहिया चौक पर एएसआई प्रदीप चौधरी दलबल के साथ बिना मास्क वालो को रोक कर उन्हें मास्क की अनिवार्यता समझा रहे थे। अनावश्यक निकलने वालो पर सख्ती भी दिखा रहे थे। कुछ ऐसे भी लोग दिखें जिन्होंने मास्क को बैग या पॉकेट आदि में रखा था, पर चेहरे पर नही लगाया था। ऐसे लोगों की अच्छी खासी क्लास भी लगा रहे थे।
बताते चलें कि शुक्रवार को दरभंगा में कोरोना के चार नये मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में निश्चित रूप से अनावश्यक न निकलना और यदि आवश्यक कार्य से नियमो का पालन करते हुए निकलते हैं तो मास्क पहनकर निकलना आमजन की भी नैतिक जिम्मेवारी है। मास्क लगाना खुद के साथ साथ अपने परिजनों एवं सम्पर्क के लोगो की भी सुरक्षा केलिए भी आवश्यक है।

Share