
प्रशासनिक संज्ञान और ग्रामीणों के श्रमदान से 24घण्टे मे बन गया प्रखंड स्तरीय क्वारेंटाइन केंद्र
देखिए वीडियो भी।
देखिए वीडियो भी 👆
दरभंगा: प्रवासियों के गांव में आगमन पर ग्रामीणों के जागरूक होने पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया और गांव के बाहर ही बने मॉडल स्कूल को प्रखण्ड स्तरीय कवारेंटाइन सेंटर बना दिया। प्रशासन के साथ ग्रामीणों ने भी पूरा सहयोग किया और एक दिन में भी लगभग पूरी तैयारी कर ली गयी।
दरअसल बहादुरपुर प्रखंड के उघरा पंचायत में कुछ लोगों के बाहर से चुपके से आगमन हो रहा था। इसपर ग्रामीणों ने गांव के मुखिया एवं प्रखंड के बीडीओ-सीओ पर दवाब बनाया। साथ जिला नियंत्रण कक्ष में भी इसकी सूचना दी गयी। इसके बाद जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लिया। पदाधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए नवनिर्मित मॉडल विद्यालय, जो अभी तक शैक्षणिक कार्य केलिए चालू भी नही हुआ था, उसे प्रखंड स्तरीय क्वरंटीन कैंप में तब्दील किया। ग्रामीणों ने भी सेंटर की साफ-सफाई एवं विधि व्यवस्था बनाने के लिए प्रशसन का पूर्ण सहयोग किया। स्थानीय शिक्षक चंदन कुमार झा, राजकांत झा, गायक डॉ ० शंकर नारायण झा, बृजनंदन, शुभम, अनिलेश आदि नौजवानो सेंटर की तैयारी श्रमदान भी किया।
जिला प्रशासन के त्वरित संज्ञान से निर्मित इस क्वारेंटाइन
सेंटर के बन जाने से ग्रामीणों में काफी खुशी देखी गयी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन एवं प्रखण्ड के अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसके लिए धन्यवाद भी दिया।

