Home मुख्य जिले में 342 किलोमीटर लम्बी होगी मानव श्रृंखला, भाग लेंगे 6 लाख 88 हजार लोग। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 20, 2017

जिले में 342 किलोमीटर लम्बी होगी मानव श्रृंखला, भाग लेंगे 6 लाख 88 हजार लोग। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1484929053904दरभंगा: शनिवार को प्रस्तावित मानव श्रृंखला को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की है. तैयारी को लेकर जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह और वरीय पुलिस अधीक्षक मीनू कुमारी ने आज संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर जानकारी दी. जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम को लेकर जिला को 344 सेक्टर 66 जोन एवं 42 सुपर जोन में बांटा गया है. जिला में 342 किलोमीटर की लम्बी मानव श्रृंखला का आयोजन होगा. जिसमें 6 लाख 88 हजार लोगों की सहभागिता रहेगी. वहीं जिले में मुख्यरूट दो है. जबकि सब रूटों की संख्या 12 है. श्रृंखला के लिए 2070 समन्यवयक बनाये गए है. आगे उन्होंने बताया कि मानव श्रृंखला में कक्षा एक से चार के बच्चे, अत्यंत वृद्ध, अस्वस्थ एवं गर्भवती महिलाएं भाग नहीं लेगी. मानव श्रृंखला में जिन लोगों की शामिल होने की बात है उनमें सभी सरकारी कर्मियों के अतिरिक्त सरकारी विद्यालयों, विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों, तकनीकी महाविद्यालयों, चिकित्सा महाविद्यालयों, पॉलीटेक्निक, अद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान, मान्यता प्राप्त या संबंद्ध शिक्षण संस्थान, नीजी विद्यालयों, गैर सरकारी संगठनों, रोटरी क्लब, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, नेहरू युवा केन्द्र, रेडक्रास, एनएसएस, एनसीसी, स्कॉट एवं गाइड, जीविका दीदी सभी निर्वाचित जन प्रतिनिधि, राजनीतिकदल से जुड़े कार्यकर्ता के अलावे आम नागरिकों में पुरूष एवं महिला भाग लेंगे.

Share

Leave a Reply